बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बेरमो प्रखंड के सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ बैठक संपन्न।
बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड में 20 अगस्त को अवस्थित राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी के सभागार में बेरमो प्रखंड के सभी स्तर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार ने की। इस बैठक में प्रखंड संसाधन केंद्र से बीपीओ बीआरपी सीआरपी भी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिदिन शिक्षक और छात्र छात्राओं की बायोमेट्रिक उपस्थित पर चर्चा की। साथ ही साथ यू डाइस, इंस्पायर अवार्ड मानक, भारत स्काउट और गाइड कार्यक्रम, स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के साथ पठन-पाठन और अन्य शिष्टाचार पर विशेष रूप से चर्चा हुई। साथ ही बच्चों के आधार नंबर, पेन नंबर, आपार संख्या आदि की अद्यतन जानकारी का आदान प्रदान किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों के समस्याओं एवं विद्यालय स्तरीय कई तरह की समस्याओं का समाधान को भी सुझाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता कहा एवं उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के प्रति प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के दर्पण होते हैं और शिक्षकों के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर छात्र चलकर प्रशिक्षित होकर एक सुशील वयस्क बनते हैं और राष्ट्र का निर्माण करते हैं। अतः विगत कालखंड से आज तक और भविष्य में भी शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज के इस डिजिटल युग में हर काम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है तो शिक्षा के कई आयाम भी नए खुले हैं जिसका सभी शिक्षकों को उपभोग करके बच्चों को प्रशिक्षित करने की रणनीति बनानी चाहिए। जिला नोडल इंस्पायर अवार्ड श्री संजय कुमार ने इंस्पायर अवार्ड से संबंधित सभी विद्यालय नोडल को प्रशिक्षण दिया। इंस्पायर अवार्ड में पांच बच्चों का प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 6 से 12 तक के अध्यनरत छात्र-छात्राओं के आईडिया अराउंड में भाग लेने के लिए सभी को निर्देशित किया । सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के प्रधान ने सर्वसम्मति से बेरमो से पूरे बोकारो जिला में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। बैठक बहुत ही शांत और प्रेरणादाई माहौल में संपन्न हुआ। सभी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का आभार जताया और हर माह की गुरु गोष्ठी को बेरमो के मुख्य मार्ग पर अवस्थित राम रतन उच्च विद्यालय ढोरी को नामित किया गया। मौके पर आदित्य चौधरी संतोष महतो सुभाष महतो संजय कुमार अशोक कुमार वर्मा अरविंद सिन्हा सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद थे।