जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती एवं सद्भावना दिवस संपन्न

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती एवं सद्भावना दिवस संपन्न

20 अगस्त 2026 को स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की जयंती एवं सद्भावना दिवस पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में अत्यंत श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के संस्थापक भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, वरिष्ठ शिक्षक पी पांडे, राजीव रंजन, रवि राय, एसपी शर्मा, पवन कुमार, जयदेव, श्रीमती अंजू पांडे, श्रीमती अन्विता त्रिपाठी, श्रीमती पूनम लकड़ा एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने इस अवसर पर राजीव गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बालिकाओं द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया तथा सुश्री जयश्री ने राजीव गांधी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए अपना भाषण प्रस्तुत किया। श्री विशाल कुमार सामाजिक विज्ञान शिक्षक ने अपने जोशीले भाषण के द्वारा विद्यार्थियों में राजीव गांधी जी के विचारों को प्रेषित किया।
विद्यालय के एन सी सी कैडेट्स ने भी इस अवसर पर अपनी सलामी के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!