बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
कथारा हाई स्कूल में जागरूकता अभियान – नए कानून से लेकर साइबर सुरक्षा तक बच्चों को दी जानकारी

बोकारो के कथारा ओपी थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों के बीच एक सराहनीय पहल की है। कथारा हाई स्कूल में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को नए कानून, सड़क सुरक्षा और साइबर क्राइम से बचने के गुर सिखाए गए।बोकारो जिले के कथारा ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस लगातार जन-जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 22अगस्त2026,शनिवार को कथारा ओपी थाना प्रभारी श्री राजेश प्रजापति द्वारा कथारा हाई स्कूल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों को नए आपराधिक कानूनों,सड़क सुरक्षा,पोक्सो एक्ट,साइबर सुरक्षा, तथा आपातकालीन सेवा डायल-112 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी ने बच्चों को समझाया कि साइबर ठगी से कैसे बचना है, सोशल मीडिया का सही उपयोग कैसे करना है, सड़क पर चलते समय किन नियमों का पालन करना है और किसी भी अनहोनी या अपराध की स्थिति में 112 पर कैसे मदद लेनी है। पोक्सो एक्ट के बारे में भी बच्चों को संवेदनशील तरीके से जागरूक किया गया।कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। स्कूल के शिक्षकों ने इस पहल के लिए बोकारो पुलिस की सराहना की।मौके पर स्कूल के प्राचार्य सहित कई शिक्षक मौजूद थे।