मोहगांव हवेली की सर्पा नदी में मिला शव

सौसर छिन्दवाड़ा
बिग ब्रेकिंग न्यूज़
R 9 Bharat

मोहगांव हवेली की सर्पा नदी में मिला शव

मोहगांव हवेली से लगकर बहने वाली सर्पा नदी में एक अज्ञात महिला की लाश मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है। नदी में लाश की जानकारी मिलने के बाद में मोहगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में हस्तक्षेप किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के संतरा व्यापारी ओमकार ब्रम्हे के खेत में कोठे की है। श्री ब्रह्मे ने बताया कि महिला 1 महीने से काम पर नहीं थी उसका पति भी ब्रम्हें के खेत में मवेशी चराता है, शनिवार नगर के वार्ड 15 गांधी नगर की ओर से बहकर एक लाश आई । लाश पुलिया के पास नदी में कुछ लोगो को पानी में दिखाई दी जिसके बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा लाश की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई पुलिस प्रशासन ने मौके पर आ कर कार्रवाई की। पुलिस के द्वारा पंचनामा बनाते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई सौसर अस्पताल में की गई है। मोहगांव हवेली पुलिस के द्वारा मृतक महिला की पहचान फुलवंती पति सोमा ऊईके उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है। लाश नदी में कहां से बहकर आई है। महिला की मौत कैसे हुई है इसको लेकर पुलिस के द्वारा पतासाजी की जा रही है।

सौसर से शिवम जानभोर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!