मोहर्रम को लेकर रसड़ा थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
रिपोर्ट: रवि आर्य (बलिया)
मोहर्रम को लेकर रसड़ा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी पर्व को लेकर वृहद रूप से चर्चा हुई साथ ही शासन का आदेश भी सुनाया गया। थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में मुख्य रूप से सीओ रसड़ा, प्रभारी निरीक्षक उस्मान व अपराध निरीक्षक योगेश यादव मौजूद रहे। क्षेत्र के ताजियादारो व मौजूद अन्य व्यक्तियों से पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शासन का गाइड लाइन और सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत मोहर्रम पर्व मनाएं। उन्होंने मुहर्रम में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील भी की। साथ ही कहा कि कोई भी कानून का उल्लंघन न करें। इस अवसर पर मुजतबा हुसैन असद अली बाकर के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।