पलामू। जिले के पांकी प्रखण्ड में एक ऐसा गांव जहाँ पूल निर्माण हुए लगभग छ: महिने भी नहीं हुए और पहली वारिस में ही पूल का निर्माण किया गया बदहाल हो गया है जो आप फोटो एवं वीडियो में देख सकते हैं। पांकी पूर्वी पंचायत के ग्राम-बनखेता गांव में पूर्व पंचायत समिति व वर्तमान मुखिया पंचम प्रसाद द्वारा 62500 (बासठ हजार पांच रुपया) के लागत से बना पुल छः महीना भी नहीं हुई और बरसात की पहली बारिश में बह गया।

जिस से ग्राम-बनखेता वासियों को याता-यात में काफी परेशानियों की सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उसका भरावट नदी की बालू से की गई थी जो बह कर धान के खेत को भी बर्बाद कर दीया। उस पुल से करीब सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रतिदिन होती है। और अभी बद से बदतर स्थिति ऐसा हो गया है की एक मोटर साइकिल भी नहीं पार हो पा रही है। इस ओर कोई भी जन प्रतिनिधी का ध्यान नहीं है। साथ ही लोगों ने बताया की देश की आजादी से अभी तक ग्राम बनखेता में कोई विकाश नहीं हुआ है। जो भी प्रतिनिधी जीत कर जाते हैं, वे दुबारा इस गांव में देखने तक भी नहीं आते हैं। अगर पुल अभी तत्काल नहीं बनती हैं तो वहां के लोगों को बरसात में निकलना मुश्किल हो जाएगा। साथ ही वहां मौत का खंडर बन जाएगा।बनखेता गांव के लोगों ने कहा कि नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों और विधायक महोदय से कहना चाहता हूं कि जल्द से जल्द उस पुल का निर्माण किया जाए। और जो भी उस पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करके बनाया है उस पर कार्रवाई किया जाए। मौके पर इश्वरी सिंह, अनुज सिंह,उपेंद्र सिंह,गोबिंद सिंह,राकेश सिंह,राजू सिंह,चरखू सिंह,मिथुन सिंह,नंदकुमार सिंह, अखिलेश कुमार,दिनेश कुमार,दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे।