धौलपुर जिले की राजाखेड़ा विधानसभा से विधायक रोहित बोहरा ने क्षेत्र का दौरा किया इस दौरान उन्होंने राजाखेड़ा पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया. जन सुनवाई के दौरान विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा आदि से जुड़े हुए मामले सामने आए जिनका विधायक रोहित बोहरा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए शीघ्र ही निराकरण करने के निर्देश दिए.इस दौरान विधायक रोहित बोहरा के साथ राजाखेड़ा उपखण्ड अधिकारी देवी सिंह, नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र सिंह जादौन, जहूर खान, रवि सिकरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत