राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक :-धर्मेंद्र शर्मा……

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति
जिला धौलपुर
राजस्थान

ब्यूरो चीफ/ पत्रकार महोदय सादर प्रकाश नार्थ

राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक :-धर्मेंद्र शर्मा

 

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गांधी दर्शन एक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई जिसमें महिला एवं पुरुषों ने अपने अपने ब्लॉक में शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली सदन के सभी लोगों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के युवा समन्वयक वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी कंप्यूटर क्रांति के जनक थे राजीव गांधी की सोच हमेशा शांति एवं सद्भावना के साथ देश के सर्वागीण विकास की रही राजीव गांधी ने देश दुनिया में अनेक ऐसे प्रयास किए जिसके कार्य की सरहाना अन्य देशों ने भी की उन्होंने मालदीप मैं सैन्य तख्तापलट को दबाने के लिए हस्तक्षेप किया और पड़ोसी देश श्रीलंका में आतंकवादी संगठन लिट्टे ( लिवर सन ऑफ तमिल टाइगर ईलम कवि ) को शांति सेना भेजकर दबाया राजीव गांधी जी ने सभी को समानता का अधिकार दिया पंचायती राज कानून लागू किया 18 वर्ष की उम्र में युवाओं को मतदान का अधिकार दिया देश के चारों महानगरों को फोर लाइन से जोड़ने का काम एवं दूरसंचार कंप्यूटर क्रांति का उदय किया जिससे आज लाखों-करोड़ों लोगों को रोजगार मिल रहा है
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि सद्भावना दिवस 20 अगस्त को मनाया जाता है इसे सौहार्द दिवस के नाम से भी जाना जाता है इस अवसर पर गोविंद गुरु फारुख खान एडवोकेट धौलपुर संयोजक सर मथुरा संयोजक राजवीर मीणा जी रविंद्र मौर्य राजाखेड़ा संयोजक वेद प्रकाश जी बसेड़ी संयोजक ओम प्रकाश जी धर्मेंद्र राजपूत सुरेंद्र दरियापुर स्नेह लता परमार विनेश बसेड़ी संगीता देवी राजाखेड़ा सरस्वती मीणा बसेड़ी कयूम खान सर मथुरा भरोसी मीणा रईस खान अमीरी सिंह डोला सहित कॉन्ग्रेस एवं गांधी जीवन दर्शन के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे
भवदीय:-
फारुख खान शहर संयोजक महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!