खाद्य सुरक्षा विभाग अंबेडकरनगर, बृजेश प्रजापति R9भारत ब्यूरो रिपोर्ट अम्बेडकर नगर
दिनांक 04-08-2022 भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश शासन ,लखनऊ के निर्देश पर खाद्य तेल व खाद्य वनस्पति के गुणवत्ता की जांच हेतु पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में विभिन्न स्थानीय ब्रांडों के खाद्य तेल/वनस्पति के निगरानी नमूने जांच हेतु निर्धारित प्रयोगशाला को भेजे जाने हैं।
आज अभियान के तहत अंबेडकरनगर जनपद में सहायक आयुक्त खाद्य (||) राजवंश श्रीवास्तव व के.के.उपाध्याय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंबेडकरनगर के नेतृत्व में टीम ने
1- जोश ब्रांड कच्ची गांधी सरसों तेल का निगरानी नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा गया।
2-अकबरपुर में पटेल तिराहे पर दुग्ध विक्रेता दिनेश वर्मा का निरीक्षण कर दूध का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु भेजा।
टीम में गुलाब चंद गुप्ता, हंसराज प्रसाद, मनीषा सिंह व अखिलेश मौर्य मौजूद रहे।