लावारिस पशुधन से टकराई बाईक, महिला सहित तीन घायल बयाना…..

लावारिस पशुधन से टकराई बाईक, महिला सहित तीन घायल
बयाना
सडकोें पर लावारिस घूमने वाले गौवंश व अन्य पशु आमजन एवं वाहनचालकों की जान के लिए मुसीबत बने हुए है। जिनके कारण आए दिन सडक दुर्घटनाऐं हो रही है। आज भी बयाना के थानाडांग रोड पर एक लावारिस गौवंश के अचानक सडक पर दौडकर आने से बाईक सवार महिला व एक बालक सहित तीन जनें घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घायल थाना मांसलपुर क्षेत्र के गांव बरबटपुरा निवासी भूरीसिंह पुत्र मलखानसिंह व बालक नितिन पुत्र आरामसिंह और उसकी मां गुड्डी देवी है। जिनकी उपचार के बाद हालत में सुधार बताया है। यह हादसा तब हुआ जब यह तीनों जनें अपने गांव से बयाना आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!