ब्यूरो रिपोर्ट पलामू
वज्रपात के चपेट में आने से दो लोग हुए घायल

हुसैनाबाद प्रखण्ड के अमही गांव में वज्रपात के चपेट में आने से दो लोग झुलस गए हैं ,बताया जा रहा है कि दोनों अपने खेत पर गये हुए थे उसी दौरान बारिश होने लगी और वज्रपात के चपेट में आ गए, घायलवस्था में दोनों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफ़र कर दिया, घायल 55 वर्षीय सूरजदेव पासवान और 55 वर्षीय शुन्दर मेहता दोनों अमही गांव के निवासी है।