ACBEO बसेड़ी ने किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिमासिया बसेड़ी का औचक निरीक्षण
अनियमितताएं पाए जाने पर किए कारण बताओ नोटिस जारी
आज मंगलवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिमासिया बसेड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समय 03 बजकर 42 मिनट पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमार मीना, वरिष्ठ अध्यापक नेकराम एवं अध्यापक गिरेन्द्र सिंह सैमल अनुपस्थित पाए गये, जबकि कार्मिक उपस्थिति पंजिका में उक्त कार्मिकों के हस्ताक्षर पाए गए। वहीं वरिष्ठ अध्यापक नेकराम का 17 फरवरी का 1/2 दिन का आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र पाया गया, जबकि कार्मिक उपस्थिति पंजिका में उनके दोनों समय के हस्ताक्षर पाए गए।
जिस पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा ने उक्त कार्मिकों द्वारा कर्तव्यों से स्वेच्छा पूर्वक अनुपस्थित रहने (नियम 86) एवं राजकीय सेवा नियमों का उल्लंघन करने के तहत की गई अनियमितताओं का तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के नोटिस जारी किए हैं। स्पष्टीकरण नहीं देने पर राजकीय सेवा नियमों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
बसेड़ी से संवादाता माधो सिंह परमार