सीबीआई की टीम ने सहरसा प्रधान डाकघर में कई छापामारी…

रिपोर्टर गौरव कुमार चौधरी सहरसा बिहार

स्टोरी–सीबीआई की टीम ने सहरसा प्रधान डाकघर में कई छापामारी।

 

सीबीआई टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को भी सहरसा के प्रधान डाकघर पहुंच कर जाँच पड़ताल किया।मंगलवार को तकरीबन तीन घंटे तक सीबीआई टीम ने प्रधान डाकघर पहुंच कर जाँच पड़ताल किया।दरअसल सहरसा और सुपौल के प्रधान डाकघर में 3 करोड़ 30 लाख सरकारी राशि गबन करने मामले को लेकर सीबीआई की टीम सोमवार को सहरसा के प्रधान डाकघर पहुंच कर छानबीन शुरू की थी जो दूसरे दिन मंगलवार को भी सीबीआई जाँच पड़ताल जारी रहा।प्राप्त जानकारी अनुसार गबन के मामले को लेकर पोस्ट मास्टर जेनरल पटना सर्किल ने पूर्व में इसकी जांच को लेकर सीबीआई को पत्र भेजा था।जिसके आलोक में सोमवार को जाँच के लिए सीबीआई की टीम सहरसा के प्रधान डाकघर जाँच के लिए पहुंची थी।हालांकि सीबीआई जाँच के दौरान क्या कुछ बाते सामने आई इसकी जानकारी पत्रकारों को देना सीबीआई के अधिकारी मुनासिब नहीं समझे और मीडिया के सवालों से भी बचते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!