10 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा जनपद उधमसिंह नगर की ए. एन.टी.एफ टीम को जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन महोदय के निर्देशन में प्रभारी ए०एन०टी०एफ के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ टीम/ थाना पुलिस की टीम द्वारा काशीपुर हाईवे ओवर ब्रिज के नीचे रुद्रपुर पर 01 सन्दिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया तो पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम दीपक सरकार पुत्र श्री दुलाल सरकार निवासी इन्द्रा बंगाली कालोनी रुद्रपुर उ0सिंह नगर उम्र-25 वर्ष जिसके कब्जे से एक प्लास्टिक की सफेद पारदर्शी पन्नी में 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर #FIR NO. 682/2022 धारा- 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

रामराजा शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!