करौली,15 अगस्त। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग श्री रमेश चंद्र मीना ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात मंत्री महोदय नेरमेश पुलिस परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री महोदय ने जिला प्रशासन, पत्रकारों सहित विभिन्न सेवाओ में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रतिभाओं और वीर शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक संस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंत्री महोदय ने आजादी में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर शहीदों को याद करते हुए, देश और प्रदेशवासियों को 76वें स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की शहादत को याद रखने की जरूरत है। जिससे आज हम एक स्वतंत्रत देश के नागरिक हैं।

मंत्री महोदय ने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। लेकिन आज भी जातिवाद, गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा सहित कई समस्याएं हैं उनसे हमे साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

मंत्री महोदय ने कहा कि क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है। चम्बल से लेकर महवा तक नेशनल हाइवे निकलने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी से बात की है। नेशनल हाइवे निकलने के बाद क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। वही इस अवसर पर केंद्र सरकार से पूर्वी राजस्थान की लाइफ लाइन ईस्टर्न कैनाल परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना धोषित करने की मांग की है।

समारोह में जिला कलेक्टर श्री अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री नारायण टोगस, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री परशुराम मीना सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। R9.भारत मुनेश शर्मा ब्यूरो चीफ करौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!