कुठेड़ा पंचायत में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रधान ज्योति प्रकाश ने किया ध्वजारोहण

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
आज पुरा देश स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है घुमारवीं उपमंडल की ग्राम पंचायत कुठेड़ा में स्वतंत्रता दिवस ग्राम पंचायत प्रांगण में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने ध्वजारोहण किया इस दौरान दौरान प्रधान ज्योति प्रकाश ने कहा की देश आज 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने सभी को नशे से दुर रहने को कहा इस मोके पर कुठेड़ा स्कूल के भिन्न-भिन्न स्कूलों से आए बच्चों ने आजादी के इस दिन को खास बनाने के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।