9वी वाहिनी एनडीआरएफ ने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली गई बाइक रैली………

9वी वाहिनी एनडीआरएफ ने आजादी के अमृत महोत्सव पर निकाली गई बाइक रैली

आपदा के क्षेत्र में सेवा और सुरक्षा के साथ-साथ आपदा सेवा सदैव सर्वत्र की सच्ची भावना को चरितार्थ करते हुए आज 9 वी वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के बचाव कर्मियों ने तिरंगा के साथ बाइक रैली निकाली । यह रैली बिहटा स्थित मुख्यालय से बिहटा के विभिन्‍न ईलाको मे निकाली गई । जिसमें वाहिनी के अधिकारीगण महिला बचाव कर्मियों के साथ सभी कार्मिको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार सिंह, कमांडेंट 9 वाहिनी ने झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया तथा सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में वाहिनी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज बाइक रैली निकाली जा रही है साथ ही साथ आगे भी इस तरह की कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा श्री सिंह ने कहा कि इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान को भी जोर शोर से किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ लोगों के बीच तिरंगा के प्रति जागरूक करना है राकेश कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!