सिद्धार्थनगर
महिला बीट पुलिस व महिला हेल्प डेस्क अधिकारियों नें चलाया जागरुकता अभियान

सिद्धार्थनगर(ब्यूरो)/ महिला सशक्तिकरण व साइबर हेल्प लाइन के क्रम में महिला बीट पुलिस अधिकारी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी नें चलाया जागरुकता अभियान ।
मिली जानकारी के मुताबिक डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देशानुसार सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अजय कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी डुमरिया गंज के अगुवाई में व राजेश कुमार मौर्य थानाध्यक्ष थाना पथरा बाजार सिद्धार्थनगर के निर्देशन में महिला बीट पुलिस अधिकारी, महिला आरक्षी ओमलता शुक्ला द्वारा महिलाओं ,बच्चो के साथ महिला सम्बन्धी अपराध, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे ग्राम छोटा डिहवा मे जागरूकता अभियान के तहत महिलाओ को जागरूक किया गया तथा महिलाओं व बच्चियों को महिला सम्वन्धी अपराध एवं साइबर सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड एवं साइबर हेल्प लाइन 1930 के सम्वन्ध में जानकारी दी गई।
R9 भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट