खेरागढ़ में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

आगरा अपडेट:-

खेरागढ़ में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

 

खेरागढ़ कस्बे के ऊंट गिरी स्थित बनखंडी बाबा मंदिर पर भागवत कथा के कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें सभी क्षेत्रवासी एवं कस्बे वासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है आज कलश यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की संख्या काफी रही इतनी गर्मी के बावजूद भी कथा प्रेमी भक्तों का उत्साह दे देखने लायक था बनखंडी बाबा मंदिर पर हो रही कथा के कथावाचक व्यास आचार्य पंकज शास्त्री जी रहेंगे और परीक्षत पं वासुदेव पाराशर रहेंगे।कलश यात्रा के साथ में लाला अस्थाना, पत्रकार नीरज पाराशर,विष्नु शर्मा, स्याम सुंदर तोमर, ब्रजेश तोमर ,यतेंद्र प्रधान,मदन मोहन शर्मा और सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

रिपोर्ट- शिवम पचौरी
ब्यूरो चीफ आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!