गांव भीमनगर में विप्रकल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का किया स्वागत सम्मान।

बयाना । राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा का आज बयाना के गांव भीमनगर में ब्राह्मण समाज व आदि गौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस दौरान सामाजिक एकता के भी नारे लगाए गए। वही भुसावर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी ब्राह्मण से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भी उन्हें ज्ञापन सौंपकर गांव में दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद का समाधान कराने व सामाजिक समरसता को बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाने की मांग की। जिस पर विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता व भाईचारे को बनाए रखने और विवाद के समाधान के समुचित प्रयास किए जाएंगे। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा जयपुर से चलकर भरतपुर होते हुए बयाना में आयोजित ब्राह्मण समाज के परशुराम जयंती महोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान युवा नेता मनोज शर्मा आदि गौड़ ब्राह्मण समाज भी मौजूद रहे।