उंटारी रोड (पलामू)- नवनिर्वाचित मुखिया कमला देवी ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

फोटो कैप्शन- स्तरोन्नत उच्च विद्यालय भीतिहारा का निरीक्षण करती मुखिया कमला देवी

जिले के उंटारी रोड प्रखंड अंतर्गत जोगा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया कमला देवी ने मंगलवार को भीतिहारा संकुल के अंतर्गत सात विद्यालयों का औचक निरीक्षण की.इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जरही टोला,मध्य विद्यालय कुल्ही,मध्य विद्यालय बिरजा,प्राथमिक विद्यालय दरुआ,प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर, प्राथमिक विद्यालय मझलीघाट ,स्तरोन्नत उच्च विद्यालय भीतिहारा का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपक को निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित रूप से पठन -पाठन हो, सप्ताहिक मीनू के अनुसार बच्चो के बीच भोजन का वितरण समय से हो,साथ ही लाकडाउन अवधि का पोषाहार की राशि भी बच्चों को शत प्रतिशत बांटे.उन्होनें कहा कि किसी भी तरह से विद्यालय में अनियमितता नहीं बरती जानी चाहिए.इस दौरान मुखिया कमला देवी व पंचायत समिति सदस्य सुनैना देवी ने स्तरोन्नत उच्च विद्यालय भीतिहारा में मध्याह्न भोजन का स्वाद भी चखी.मौके पर रामकृष्णा पाल ,शंकर राम ,शिक्षक मदन गोपाल राम,पंकज कुमार, राजीव कुमार थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!