पंजाब में लांस नायक के पद पर था तैनात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा न्यूज

उत्तर प्रदेश राजस्थान में इंकलाब जिंदाबाद का नारा देकर एवं व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर भड़काऊ भाषण दे युवाओं एवं जनता को गुमाराह करने वाला मास्टरमाइंड पकड़ा गया अग्निपथ योजना में उपद्रव का मास्टरमाइंड निकला सेना का जवान

पंजाब में लांस नायक के पद पर था तैनात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

भाई की नौकरी न लगने को लेकर था परेशान

ताजनगरी आगरा में पिछले दिनों अग्निपथ योजना को लेकर हुए बवाल का मास्टरमाइंड एक सेना का जवान ही निकला है सेना का ये जवान पंजाब के फाजिलका जिले की यूनिट की राजपूत रेजीमेंट में तैनात था। उसने ही इंकलाब जिंदाबाद ग्रुप बनाया था इसमें 300 से ज्यादा लोगों को जोड़ा गया था और ग्रुप के माध्यम से युवाओं को लगातार तोड़फोड़ करने और पुलिस पर हमला करने के लिए भड़काया जा रहा था फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर 17 जून को आगरा के मलपुरा में बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। हाईवे जाम कर दिया था। रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने 13 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया था।

इसमें आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस ने सादाबाद निवासी अभिषेक को भी गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल से पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी हुई थी। इंकलाब जिंदाबाद नाम के वाट्सएप ग्रुप से करीब 300 लोग जुड़े हुए थे जिसमें 20 से 25 ग्रुप एडमिन भी थे।पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई के मुख्य ग्रुप एडमिन राजस्थान के करौली निवासी गुमान सिंह का है गुमान के खिलाफ कोर्ट से 26 जून को गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इधर आगरा पुलिस की रिपोर्ट के बाद सेना ने जवान से पूछताछ की थी। मंगलवार को आगरा पुलिस की टीम ने पंजाब से सेना के जवान गुमान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गुमान सिंह ने अपने पिता हाकिम की आईडी पर सिम लिया था। अब उसे लेकर पुलिस की टीम आगरा आ रही है।

एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गुमान का भाई सेना की परीक्षा दे चुका था। उसका अब सेना में सेलेक्शन ना होते देखकर अब आकर में वाट्सएप ग्रुप बनाकर युवाओं को भड़काया था अभीउसे आगरा लाया जा रहा है।

बाइट ।। सत्यजीत गुप्ता , एसपी ग्रामीण , आगरा

दरअसल इंकलाब जिंदाबाद नामक व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से ही उत्तर प्रदेश पंजाब राजस्थान और अन्य प्रदेशों के युवकों को दिशा निर्देशित किया जा रहा था ग्रुप पर काफी भड़काऊ वीडियो और मैसेज किए जा रहे थे जिसके माध्यम से अग्नीपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं को तोड़फोड़ करने पुलिस पर हमला करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए भड़काया जा रहा था आगरा पुलिस ने इस पूरे मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्रुप के मुख्य एडमिन सेना के जवान गुमान सिंह को गिरफ्तार किया है पंजाब से गुमान सिंह की गिरफ्तारी करके आगरा पुलिस से आगरा लेकर आ रही है जिसके बाद पूछताछ में इस पूरी घटना का पटाक्षेप होने की बात भी कही जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!