आईएफडब्ल्यू जे पत्रकार संघ ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन/
धोलपुर की प्रमुख खबर- आज आई एफ डब्ल्यू जे पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गोपेश राज पचौरी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल को सौंपा गया/ ज्ञापन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गैर कानूनी तरीके से ज़ी न्यूज के एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने का जो प्रयास किया गया उसकी तीव्र भर्त्सना करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है/ज्ञापन देने वालों में आई एफ डब्ल्यू जे पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष गोपेश राज पचौरी के साथ, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश शर्मा, धौchलपुर ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग मुद्गल पूर्व सरपंच, ब्लाक महासचिव रनीश तिवारी, ब्लॉक सचिव अनूप शर्मा, पुष्पेंद्र बघेल, जय सिंह गुर्जर, राकेश शर्मा, खेमराज मीणा, नरेश लवानिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे/
संवाददाता उपेंद्र दीक्षित की रिपोर्ट R9 भारत