इटारसी
नगरीय निकाय चुनाव कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की निगरानी में हुए शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न
इटारसी नगरीय निकाय चुनाव में 34 वार्डों में 123 उम्मीदवार मैदान में उतरे ,
इन्हें चुनने वाले मतदाताओं की संख्या 78131 रही। जिनमें से 69.33 प्रतिशत मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक मतदान किया मतगणना 17 जुलाई को होनी है, जिसके बाद नतीजे सामने आएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह एवं एसपी डॉ. गुरकरन सिंह ने इटारसी के कन्या महाविद्यालय, एमजीएम महाविद्यालय, सुखा सरोवर मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आज रात ईवीएम मशीन 9:00 बजे स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने हेतु प्रत्याशी की मौजूदगी में सील की जाएंगी
प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से उपस्थित होने की अपील की है
वोटिंग एक नजर में
• कुल वार्ड 34
• उम्मीदवार 123
• मतदाता 78131
• पुरुष 39289
• महिला 38824
• अन्य 19
• मतदान केंद्र 97
R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर