रामदान फतेहगढ जैसलमेर
9610531664
सरकारी विद्यालय अनदेखी का दंश झेल रहा है जर्जर भवन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है

जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ उपखंड के रहीम की ढाणी में उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हालत में है गांव वासियों ने बताया कि इसमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य राम भरोसे है कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद किसी अधिकारी का ध्यान इधर नहीं गया लाखों की लागत से बना यह सरकारी भवन मरम्मत के अभाव में जगह-जगह जर्जर हो गया है जहां पंचायती राज में लाखों रुपए का बजट सरकारी भवनों की देखरेख रखरखाव के लिए आता है लेकिन रहीम की ढाणी में सरकारी विद्यालय जैसे अधिकारियों सरपंच की आंखों से ओझल हो चुका है बारिश के मौसम में पूरा बरसात का पानी छत व दीवारों से टपक टपक कर अंदर आता रहता है और हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं इस जर्जर भवन से कोई बड़ा हादसा ना हो जाए