अभिषेक श्रीवास्तव R9 भारत नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को किया गया गिरफ्तार करनैलगंज/गोंडा
-स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला को ले जाकर उसे नसीली दवा देकर रेप करने व उसके जेवरात हड़पने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर करनैलगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त साकिर पुत्र कल्लू निवासी मोहल्ला हबीबुल्लाह खान जनूबी कस्बा थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया । एफ आई आर के मुताबिक उक्त अभियुक्त ने करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को झांसा देकर उसके जेवरात हड़पा था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना करनैलगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-293/22, धारा 328,376,506,406 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 दिवाकर मिश्रा मय टीम