• प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 की हुई शुरुआत
• आज के दिन में प्रदेश में रोपे गए 25 करोड़ पौधे, शेष का अन्य तिथियों में होगा रोपण
• जनपद में मा0 राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र कश्यप एवं मा0 सचिव वित्त श्री गुर्राला श्रीनिवासुलु ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
• जनपद में निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुआ वृक्षारोपण
—————————————————
शासन के निर्देशानुसार 35 करोड़ वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2022 के तहत 01 जुलाई से 07 जुलाई तक वन महोत्सव के पुनीत अवसर पर सम्पूर्ण प्रदेश में एक ही दिन में 25 करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
उक्त के क्रम में जनपद ललितपुर में मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री नरेन्द्र कश्यप एवं मा0 सचिव, वित्त/नोडल अधिकारी वृहद वृक्षारोपरण, जनपद ललितपुर श्री गुर्राला श्रीनिवासुलु (आई0ए0एस0) के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत आरक्षित वन ब्लॉक चौरसील, विकास खण्ड जखौरा एवं चांदपुर वन ब्लाक में पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मा0 सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश निरंजन, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्री राजकुमार जैन, मा0 राज्यमंत्री प्रतिनिधि श्री चंद्रशेखर पंथ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा श्री अजय पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 35 करोड़ पौधा रोपण चरणबद्ध रुप से प्रदेश में किया जाना है। वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आज दिनांक 05.07.2022 को सम्पूर्ण प्रदेश में एक ही दिन में 25 करोड़, दिनांक 06.07.2022 को एक ही दिन में 2.5 करोड़, दिनांक 07.07.2022 को एक ही दिन में 2.5 करोड़ तथा 15.08.2022 को एक ही दिन में 05 करोड़ (कुल 35 करोड़) पौधों का रोपण वन एवं वन्य जीव विभाग तथा अन्य राजकीय कार्यदायी विभागों द्वारा किया जाना है, जिसके सापेक्ष जनपद ललितपुर में वन विभाग एवं अन्य विभागों का कुल लक्ष्य 65,74,722 निर्धारित किया गया है। वर्ष 2022-23 हेतु शासन द्वारा जनपद ललितपुर में वृक्षारोपण के लिए विभिन्न विभागों के लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं, जिसमें वन विभाग को 1959430, पर्यावरण विभाग को 193270, ग्राम्य विकास विभाग को 2486540, राजस्व विभाग को 282800, पंचायती राज विभाग को 282800, आवास विकास विभाग को 27160, औद्योगिक विकास को 11200, नगर विकास विभाग को 68600, लोक निर्माण विभाग को 41300, सिंचाई विभाग को 41300, रेशम विभाग को 35850, कृषि विभाग को 477820, पशुपालन विभाग को 18620, सहकारिता विभाग को 11200, उद्योग विभाग को 32200, विद्युत विभाग को 15120, माध्यमिक शिक्षा 5600, बेसिक शिक्षा को 5600, प्राविधिक शिक्षा को 18200, उच्च शिक्षा विभाग को 70000, श्रम विभाग को 12740, स्वास्थ्य विभाग को 32620, परिवहन विभाग को 12740, रेलवे को 63700, रक्षा विभाग को 27160, उद्यान विभाग को 313292 तथा पुलिस विभाग को 27860 पौधों का रोपण करना है।
आज जनपद में निर्धारित लक्ष्य 4694900 के सापेक्ष 4744900 पौधों का रोपण किया गया, इस प्रकार जनपद में लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आलोक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल पाठक, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुलशन कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डी0एन0 सिंह, उपायुक्त मनरेगा रविन्द्रवीर यादव, उप जिलाधिकारी सदर मो0 आवेश सहित उपस्थित रहे।
ललितपुर से R9 भारत के लिए रिपोर्टर प्रमोद बबेले की रिपोर्ट