वीरकुंवर सिंह परीक्षा केन्द्र पर सघन जांच देख नकलची मुन्ना भाई हुआ फरार

◆17 परीक्षार्थी रहें अनुपस्थित

एंकर–● खबर रोहतास जिला से– जहां बिक्रमगंज में संचालित स्नातक परीक्षा के पांचवे दिन वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय धारुपुर परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन जांच देख नकलची मुन्ना भाई फरार हो गया। ज्ञात हो कि 8 जुलाई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पहली पाली में कला संकाय की परीक्षा थी। जहां एक नकलची मुन्ना भाई किसी अन्य का परीक्षा देने हेतु मुख्य प्रवेश द्वार से परीक्षा केंद्र के अंदर जाने का प्रयास में लगा था।

लेकिन ज्योही जांच कर रहें महाविद्यालय कर्मी ने उसका एडमिट कार्ड मांगा तो वह एडमिट कार्ड भूलने का बहाना बनाते हुए फरार हो गया। हलांकि उसको पकड़ने के लिए महाविद्यालय कर्मी ने कुछ दूर तक दौड़ भी लगाया इसके बावजूद वह भागने में सफल रहा। स्थानीय शहर के चार स्नातक परीक्षा केंद्रों में वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय में परीक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। जहां दोनों पालियों में कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर महाविद्यालय कर्मी सख्त दिख रहें है।
इस संबंध में वीरकुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा सीनेट सदस्य सह वीरकुंवर सिंह महाविद्यालय धारुपुर शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. मनीष रंजन एवं प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 4 जुलाई से प्रारंभ हुई स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा के पहले दिन से ही कदाचार पर पर नकेल कसने के लिए सभी परीक्षा कर्मी सख्ती के साथ परीक्षा संचालन में लगे है। जो अभियान परीक्षा समापन तक जारी रहेगा। वही शुक्रवार के पांचवें दिन संचालित परीक्षा में वीरकुंवर सिंह में परीक्षार्थियों की दोनों पाली अंतर्गत कला संकाय व साइंस सहित संख्या 1250 थी, जिसमें 17परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

विजुअल—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!