मारपीट के मामले मे ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज….

मारपीट के मामले मे ग्राम प्रधान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 


गोंडा(करनैलगंज): कोतवाली कर्नलगंज अंतर्गत ग्राम कुर्था निवासी सूरज सिंह की तहरीर पर ग्राम घरकुइयां के प्रधान राजभवन यादव के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बीते 25 जून को वह वह ट्रेक्टर देखने ग्राम घरकुइयां गया था। जहां राजभवन यादव का लड़का साइकिल से जा रहा था वहीं उसकी बाइक की चपेट में आकर साइकिल सहित वह गिर गया।

उसे चोंटे भी नही आई फिर भी राजभवन यादव पहुंचे और उसे जाति सूचक गाली व जान से मार डालने की धमकी देते हुए मारने लगे। चचरी पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश गुप्ता में बताया कि सूरज सिंह की बाइक की चपेट में आकर राजभवन यादव का लड़का साइकिल सहित गिर गया था। जिसे देखकर सूरज सिंह रुक गये इतने में घरकुइयां के

प्रधान राजभवन यादव पहुंचे और ठाकुर जाति का प्रयोग करते हुये उसे मारने लगे। उन्होंने बताया कि सूरज सिंह की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट-अभिषेक श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!