बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
बांघडीह मोड़ स्थित महेश मोबाइल दुकान में चोरी, दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर
मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत अन्य सामान ले उड़े चोर, पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
बोकारो जिला के बांघडीह मोड़ स्थित महेश मोबाइल दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मोबाइल फोन, सिम कार्ड समेत मोबाइल से जुड़े अन्य पार्ट्स चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर श्याम पैतंडी और सियालजोरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की।थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि चोरी की घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए प्रयासरत है।क्षेत्र में चोरी की इस घटना से स्थानीय लोगों और दुकानदारों के बीच चिंता बढ़ गई है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी और चोरी गए सामान को बरामद करेगी।