बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे

 

बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।आज 25 अक्टूबर 2026 रविवार को पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए 57 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं।
बताया जाता है कि बोकारो जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। पुलिस अधीक्षक महोदय, बोकारो के निर्देशानुसार सभी थाना प्रभारी / ओपी प्रभारी को खोया हुआ मोबाइल CEIR पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए अविलंब बरामद करने का आदेश दिया गया था।प्राप्त निर्देश के आलोक में CEIR पोर्टल का प्रयोग कर जिले के अनुमंडल चास, बेरमो (तेनुघाट), नगर, मुख्यालय, बोकारो क्षेत्र में दिनांक 26.09.2026 से 25.10.2026 तक कुल 57 मोबाइल की बरामदगी की गई। बरामद सभी मोबाइल धारकों को संबंधित थाना / ओपी द्वारा सूचित कर आज दिनांक 25.10.2026 को सत्यापन के बाद वास्तविक मोबाइल धारकों को सौंपा गया। विगत 06 माह में कुल 684 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारकों को सौंपा गया है। साथ ही मोबाईल चोरी के मामले में 03 काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल गुम होता है या चोरी होता है, तो अविलंब नजदीकी थाना को सूचित करें एवं सरकार द्वारा जारी CEIR पोर्टल पर जाकर वांछित विवरण भरें। अगर खोया या चोरी का मोबाइल किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किया जाता है तो इसकी सूचना थाना एवं आवेदक के पास चली जाएगी।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!