भाजपा में अंतर्कलह जारी, अपने बूथ पर कमजोर और दूसरे बूथ पर जोर लगा रहे नेता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कमेंट

भाजपा में अंतर्कलह जारी, अपने बूथ पर कमजोर और दूसरे बूथ पर जोर लगा रहे नेता, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कमेंट

राजाखेड़ा / धौलपुर। पंचायती राज चुनाव से पहले भाजपा में अंतर्कलह खुलकर सामने आ रही है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के कई बड़े नेता खुद के बूथ पर कमजोर पड़ते दिख रहे हैं, लेकिन दूसरी जगह प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई प्रकार के कमेंट वायरल हो रहे हैं। कार्यकर्ता खुलकर लिख रहे हैं कि “पहले अपना बूथ तो मजबूत करो, फिर दूसरे को ज्ञान दो”।

कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि टिकट वितरण से लेकर प्रचार तक में गुटबाजी हावी है, जिससे पार्टी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में नुकसान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!