विधायक सदर व डीएम ने गन्ना किसानों को वितरित किये अंश प्रमाण पत्र…..

आशीष श्रीवास्तव R9.BHARAT GONDA

👉विधायक सदर व डीएम ने गन्ना किसानों को वितरित किये अंश प्रमाण पत्र

 

जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में गन्ना विकास विभाग द्वारा आयोजित गन्ना किसानों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। शासन स्तर पर आयोजित कार्यक्रम गन्ना किसानों के जीवन में आ रही है मिठास प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों एवं सहकारी चीनी मिल समितियों के अंशधारक कृषक सदस्यों को प्रमाण पत्रों का वितरण माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा कराया गया। जिसके क्रम में जनपद स्तर पर आयोजित गन्ना विकास विभाग द्वारा अंश प्रमाण पत्र का वितरण कार्यक्रम लाइव सजीव प्रसारण के माध्यम से कराया गया। इसी कार्यक्रम में आए हुए लगभग 70 से अधिक गन्ना किसानों को माननीय विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार के द्वारा अंश प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिला अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, जिला गन्ना अधिकारी ए. पी. सिंह, विक्रम बहादुर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, हरीश चंद्र चौधरी, आनंद शुक्ला, गन्ना किसान सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!