लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार…….

💠💠 लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-💠💠

श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय गोंडा के कुशल निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय करनैलगंज के कुशल पर्यवेक्षण तथा श्रीमान प्रभारी निरीक्षक महोदय परसपुर के कुशल नेतृत्व में थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 051/2022 धारा 363/366 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा से सम्बन्धित पीड़िता को बरामद कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मुख्य आरोपी अजय प्रताप उर्फ मन्नन नाई पुत्र कामता नाई निवासी ग्राम सकरौर डीहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमाण्ड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

💠💠गिरफ्तार अभियुक्त-💠💠
1.अजय प्रताप उर्फ मन्नन नाई पुत्र कामता नाई निवासी ग्राम सकरौर डीहा थाना परसपुर जनपद गोण्डा

💠💠पंजीकृत अभियोग-💠💠
मु0अ0सं0 051/2022 धारा 363/366 आईपीसी थाना परसपुर गोण्डा

💠💠 गिरफ्तार कर्ता टीम-💠💠

उ0नि0 दिनेश राय- चौकी प्रभारी पसका
हे0कां0 रविप्रकाश यादव
कां0 अमित कुमार

प्रभारी निरीक्षक थाना परसपुर गोंडा
रिपोर्ट-अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!