पुलिस लाइन्स देवरिया में पीएसी के 16़3 रिक्रूट आरक्षियों ने ली भारत की सम्प्रभुता और अखण्डता अक्षुण बनाये रखने की शपथ………

दिनांक 12.07.2022 जनपद देवरिया।

दीक्षान्त परेड समारोह, रिजर्व पुलिस लाइन्स जनपद देवरिया

पुलिस लाइन्स देवरिया में पीएसी के 16़3 रिक्रूट आरक्षियों ने ली भारत की सम्प्रभुता और अखण्डता अक्षुण बनाये रखने की शपथ।

आज दिनांक 12.07.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन्स देवरिया मे विगत छः माह से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियो के दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा परेड के निरीक्षण के उपरान्त सलामी लिया गया। मुख्य अतिथि द्वारा रिकू्रट आरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह मे उत्कृष्ट प्रर्दशन करने हेतु प्रशंसा किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त रिकू्रट आरक्षियों को निष्पक्ष, पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं मनोयोग के साथ अपने दाायित्वो के निर्वहन तथा भारत की सम्प्रभुता और अखण्डता अक्षुण बनाये रखने हेतु शपथ दिलाया गया।
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा द्वारा कहा गया कि आज दीक्षान्त परेड समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न तथा उत्साहित हूॅ कि उनके द्वारा परेड के माध्यम से अनुशासन का परिचय दिया है तथा इसी प्रकार अपने आगे की नियुक्तियों पर भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करते हुए अपने 06 माह के सिखलाई का अनुशासनात्मक परिचय देते रहेंगे। इन्हें भविष्य में कई चुनौतियां मिलेंगी जिन्हें इनके द्वारा स्वीकार करते हुए उन्हें निभाया जायेगा। समस्त रिक्रूट आरक्षियों को अपने सम्बोधन में उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अनुशासन किसी के डर से नहीं अपितु अपनी अन्तरआत्मा से अपने जीवन में लाना चाहिए तथा रिक्रूट आरक्षियो के उज्जवल भविष्य की कामना किया गया एवं उन्हे अच्छे टर्न आउट मे रहकर एक अनुशासित एवं प्रशिक्षित बल का आदर्श प्रस्तुत करने तथा आम जनता के साथ सम्मानजनक, मृदुल व्यवहार करने तथा पीङित की बात धैर्यपूर्वक सुनकर, उनकी मदद करने एवं अपराधियो के प्रति काठोर कार्यवाही कर अपने दायित्यो के निर्वहन हेतु कहा गया।
मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर इनडोर एवं आउटडोर दोनो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सर्वांग सर्वोत्तम रि0आ0 रिपुसुदन मणि त्रिपाठी, एवं अन्तः कक्षीय प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त रि0आ0 रिकेश यादव, वाह्य कक्षीय प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त रि0आ0 विशाल मल्ल तथा परेड कमाण्डर प्रथम रि0आ0 रिपुसुदन मणि त्रिपाठी, द्वितीय कमाण्डर रि0आ0 विशाल शर्मा, तृतीय कमाण्डर रि0आ0 रोहन राय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी नगर श्री श्रीयश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर श्री जिलाजीत, क्षेत्राधिकारी बरहज श्री पंचमलाल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री विनय कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन श्री अंशुमान, प्रतिसार निरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह, प्रभारी सोशल मीडिया सेल निरीक्षक श्री मृत्युन्जय सिंह, समस्त आइटीआइ/पीटीआइ, रिकू्ट आरक्षियो के परिजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!