सिद्धार्थनगर(ब्यूरो)/पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर जनपद में घटित घटनाओं के दृष्टिगत अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मोहाना के नेतृत्व में दौराने वाहन चेकिंग एक संदिग्ध व्यक्ति को मोहाना पुलिस टीम द्वारा बर्डपुर बुद्ध तिराहे से गिरफ्तार किया गया । उसके पास से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया

जिस पर गलत तरीके से धोखाधड़ी कर दूसरा नंबर प्लेट लगा हुआ है, इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 161/2022 धारा 41/411/420 IPC पंजीकृत किया गया । तथा मोटरसाइकिल की डिग्गी खोलकर चेक किया गया तो उसमे से एक अदद अवैध चाकू भी बरामद हुआ, जिसके संबंध में मु0अ0स0 162/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
मोहसीन रजा पुत्र जहीर अहमद निवासी बराव नानकार थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 25 वर्ष।
R9.भारत से पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट