समोगर पुल पर गोल्डन टेंपल मेल से गिरकर युवक की मौत……

समोगर पुल पर गोल्डन टेंपल मेल से गिरकर युवक की मौत, परिजनों की मौजूदगी में कराया पोस्टमॉर्टम,

बयाना के समोगर पुल पर मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल से गिरकर मरे युवक के परिजन शनिवार को बयाना पहुंच गए।
जीआरपी प्रभारी केशवसिंह चौधरी ने मृतक युवक का शनिवार दोपहर सीएससी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना को लेकर मृतक के पिता की ओर से जीआरपी थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के नयापुरा नैकाना निवासी 23 वर्षीय सुनील पुत्र रामकुमार की बयाना के समोगर पुल पर ट्रेन से गिरने से मौत हो गई थी।मृतक के पिता ने बताया कि मृतक सुनील औरंगाबाद में किसी होटल में वेटर का काम करता था। जो गोल्डन टेंपल मेल में 21 जुलाई को बोरीवली मुंबई से निजामुद्दीन दिल्ली आने के लिए सवार हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!