बयाना के गांव नगला चिम्मन में आपसी कहासुनी ने पकड़ा तूल ,दो पक्षों में लाठी भाटा जंग, एक पक्ष की दो महिलाओं सहित 9 घायल अस्पताल में भर्ती….

बयाना के गांव नगला चिम्मन में आपसी कहासुनी ने पकड़ा तूल ,दो पक्षों में लाठी भाटा जंग, एक पक्ष की दो महिलाओं सहित 9 घायल अस्पताल में भर्ती।

 

बयाना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चिम्मन में आज आपसी मामूली कहा सुनी ने ऐसा तूल पकड़ा की देखते देखते दो पक्षों में लाठी भाटा जंग हो गई ।इस झगड़े में घायल हुई एक पक्ष की 2 महिलाओं सहित नौ जनों को उपचार के लिए बयाना के अस्पताल में भर्ती कराया है ।सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती हुए एक पक्ष के युवक परमसुख ने बताया की उसके परिवार की एक महिला जब घूरे पर पशुओं का गोबर डालने गई तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उससे गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर पथराव कर दिया ।जब शोर शराबा सुनकर परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। जिससे उसके परिवार की 2 महिलाओं सहित नौ जने को चोटें आने पर उपचार के लिए बयाना लाकर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इधर पुलिस इन घायलों का मेडिकल मुआयना भी करवा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!