श्रावण माह के त्योहार/कावड़ यात्रा के दृष्टिगत राप्ती नदी के पिपरी घाट का निरीक्षण किया….

R9 भारत बलरामपुर से ब्यूरोचीफ सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा को0 उतरौला क्षेत्र अन्तर्गत श्रावण माह के त्योहार/कावड़ यात्रा के दृष्टिगत राप्ती नदी के पिपरी घाट का निरीक्षण किया

आज दिनाँक 24 जुलाई 2022 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा श्रावण माह के त्योहार/कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु को0 उतरौला क्षेत्र अन्तर्गत राप्ती नदी के पिपरी घाट का निरीक्षण किया।
इस दौरान महोदय,द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख शिव मन्दिर/कस्बा/सार्वजनिक स्थानों कांवड़ यात्रा मार्ग आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ श्रावण माह के त्योहार/कावड़ यात्रा के दृष्टिगत सर्किल/थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख चौराहों/तिराहों/ कस्बों/ आबादी वाले क्षेत्रों तथा अन्य प्रमुख स्थानों पर भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त/चेकिंग की जा रही है । साथ ही जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियर/पिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!