शांती गांव मे वज्रपात से चार गाय की मौत ,मौके पर पहुचे बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं बालूमाथ पूर्वी जीप सदस्या

बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट

शांती गांव मे वज्रपात से चार गाय की मौत ,मौके पर पहुचे बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं बालूमाथ पूर्वी जीप सदस्या

बालूमाथ । बालूमाथ थानान्तर्गत भगेया पंचायत के शांती गांव मे बीते रात वज्रपात होने से गांव के हरिकिशन यादव के एक हीं जगह चार गाय और और एक बछडी बाधां हुआ था। उसी दरम्यान वज्रपात होने से मौके पर हीं चार गाय की मौत हो गई एवं बछडी घायल हो गई। एक हीं किसान के गाय की मौते से करीब लाख रुपए की नुकसान हुआ है। वहीं हरिकिशन यादव एवं उनके घर वालो को रो-रोकर बुरा हाल है। वही घटना की जानकारी मिलते हीं भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एवं जिप सदस्या प्रियंका देवी, एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने पहूँच कर किसान यादव को सांत्वना दिया एवं उपायुक्त भोर सिंह यादव से अनुरोध करते हुए तत्काल मुआवजे की मांग की जिससे गरीब किसान का जो आय का स्त्रोत था उसपर कुछ अंकुश लग पाये। इस मौके पर पूर्व मुखिया योगेश्वर उरांव, नरेश यादव, अशोक यादव, जगे भगत, सुरेन्द्र मुंडा, रूषा उरांव, जयराम उरांव, मंतु लाल मुंडा, धनेश्वर यादव, जगेशवर यादव एवं दर्जनो महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!