भोपाल मे एम बी ए कर रहे छात्र को ट्रेलर ने रौंदा

लोकेशन सिंगरौली सोनभद्र
चन्द्रदेव शाह
मो.9977474437
स्लग भोपाल मे एम बी ए कर रहे छात्र को ट्रेलर ने रौंदा

एंकर देशहित का राग अलापने वाली कंपनी एन सी एल का सामराज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले मे फैला है । यह कंपनी कोयला निकालने का काम करती है और तापीय विजली परियोजनाओं को बेचती है । जिसके काम लगे हजारों की संख्या मे हाइव वल्कर और डंपर दिन रात औंधे मुँह रोड पर दौड़ते रहते हैं । यह कब किसका जान ले लेंगे यह कहना अतिश्योक्ति नही है । सिंगरौली से सटे अम्बेडकर नगर का रोहित भोपाल मे रहकर एमबीए करता था और अपने परिवार से मिलने घर आया था । घर से बुधवार को घुमने के लिए निकला था तो हाइवे की चपेट मे आकर घायल हो गया जिसे युपी पुलिस मे सिंगरौली सोनभद्र के संजीवनी हास्पीटल मे भर्ती कराया और फिर वहाँ से नेहरू सताब्दी चिकित्सालय जयंत रेफर कर दिए यहां के डाक्टरों ने हालत नाजुक देखा तो वाराणसी के लिए रेफर कर दिया जहां रोहित गुप्ता को एपेक्स हास्पीटल मे भर्ती कराया गया और आज 10 बजे उसके प्राण पखेरु उड़ गए । घटना की जानकारी जैसे ही गाँव वालो को लगी की सिंगरौली सोनभद्र मार्ग को अवरूद्ध कर याता यात को अवरूद्ध कर दिया गया । जहाँ शक्तिनगर पुलिस ने भीड़ कर काबू न कर पाने से सोनभद्र और रिहन्द थाने की पुलिस बुलाई और एन सी एल के प्रबंधक सहित भारी संख्या मे कर्मचारी और जनता के बीच मान मनौअल का दौर चला । मृतक के परिजनो को उचित मुवावजा और नौकरी की मांग पर बात हुई । साथ ही सड़क को चौड़ीकरण करने की भी मांग जनता ने रखी । अब देखने की बात है कि क्या भारत रत्न कही जाने वाली कंपनी जनता की जान की कीमत समझती भी है या खूनी खेल खेलने पर आमदा रहती है ।
सिंगरौली से चन्द्र देव शाह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!