अज्ञात कार की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की हुई मौत……..

अज्ञात कार की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की हुई मौत:- कर्नलगंज गोंडा। कार की चपेट में आकर एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। घटना नगर कर्नलगंज के मोहल्ला बमपुलुस बंगला से जुड़ा है। यहां के निवासी सुरेंद्र कुमार शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे अपने बच्चे को विद्यालय छोड़ने गये थे। जहां से वापस घर लौट रहे थे, अभी वह बस स्टॉप चौराहे से लखनऊ रोड की तरफ बढ़े ही थे, कि उसी बीच काफी तेज गति से कार पहुंची। जिसके टक्कर से वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें सीएचसी कर्नलगंज पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। जहां हालत गम्भीर देखकर कर चिकिसक ने लखनऊ के लिये रेफर कर दिया। परिवार के लोग उन्हें लखनऊ लेकर जा रहे थे, कि रास्ते मे उनकी मौत हो गई। कोतवाल कर्नलगंज से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। मगर उनका मोबाइल बन्द था। नगर पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी रामेश्वरी की तहरीर पर कार के साथ अज्ञात चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभिषेक श्रीवास्तव R9.भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!