आर्मी से रिटायर होकर आए दो हवलदारों का भारत माता के जयकारों के साथ किया स्वागत सत्कार ,उमड़ी भीड़….

आर्मी से रिटायर होकर आए दो हवलदारों का भारत माता के जयकारों के साथ किया स्वागत सत्कार ,उमड़ी भीड़।

भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने और देश की रक्षा की सेवाएं पूरी करने के बाद आज रिटायर होकर वापस लौटे आर्मी के दो हवलदारों का बयाना के रेलवे स्टेशन पर भारत माता के जयकारों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी दोनों हवलदारों का फूल मालाएं व साफे पहनाकर और उपहार भेंट कर स्वागत किया गया ।इसके बाद खुली मोटर गाड़ियों में उन्हें बिठाकर जुलूस के रूप में उन्हें उनके गांव तक ले गए। फ्रंटियर मेल ट्रेन से बयाना स्टेशन पर उतरे दोनों हवलदारों का उनके इंतजार में खड़े विभिन्न गांवों से आए लोगों वह नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बलराम कंवर ने बताया आज बयाना उपखंड के गांव थाना डांग निवासी हवलदार भरत सिंह 24 साल की व गांव अर्जुन नगला निवासी हवलदार उदय सिंह 20 साल की भारतीय सेना में सेवाएं देने वह रिटायर होने के बाद बयाना लौटे थे जिनका बयाना में भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान पटवार संघ अध्यक्ष देवी सिंह कसाना व दीवान शेरगढ़ व अन्य सरपंच आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!