प्रशासन द्वारा प्रधान उपचुनाव हेतु सकुशल मतदान संपन्न कराया गया

बृजेश प्रजापति R9भारत ब्यूरो रिपोर्ट अम्बेडकर नगर
4 अगस्त 2022। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा कंपोजिट विद्यालय पीठापुर सरैया विकासखंड कटेहरी में पीठापुर सरैया ग्राम पंचायत के प्रधान पद के हो रहे उप निर्वाचन का निरीक्षण किया गया।कंपोजिट विद्यालय मीठापुर सरैया में दो मतदेय स्थल बनाए गए। निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थलों पर क्रमशः 51 प्रतिशत व 62 प्रतिशत वोट पड़े। इस दौरान मतदान की प्रक्रिया सकुशल ,निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से होती हुई पाई गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने वहां पर उपस्थित मतदान कर्मियों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि मतदान को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।निरीक्षण के दौरान मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा, प्रशिक्षु एसडीएम प्रभारी खंड विकास अधिकारी कटेहरी उपस्थित रहे।