छत्तीसगढ़ रायगढ़ से= ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत
● सरिया अदम शिनाख्त शव एवं अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी….

● #रायगढ़ पुलिस के हाथ आये घटना को अंजाम देने वाले विधि से संघर्षरत बालक और 6 आरोपी…..
● जादू-टोने की शंका पर आरोपीगण फुल प्रुफ प्लानिंग के साथ घटना को दिये थे अंजाम…
● घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, मोबाइल, रस्सी, पत्थर, सिंका आदि जप्त…
रायगढ़ । दिनांक 01.08.2022 को सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नदीगांव सूरजगढ़ महानदी पुल नीचे एक अधेड़ महिला एवं अधेड़ पुरूष का शव मिला था ।मौके पर पहुंच पुलिस दोनो शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्डम के भेजते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया ! उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए रायगढ़ एस पी श्री अभिषेक मीना ने सारंगढ़ एसडीओपी प्रभात कुमार पटेल को अपने सुपरविजन जांच के निर्देश देकर थाना प्रभारी सरिया के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर मृतकों के पांपलेट पोस्टर रायगढ़ उड़ीसा में चस्पा कर पता साजी में पाया की मृतक महेशपुर बागबहार के शुकरू यादव 40वर्ष और मनमति यादव 35 वर्ष होने की जानकारी मिली !जांच में पुलिस को इस अपराध में 8 अपराधियों जिसमे विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 . 9 माह ,2 नरसिंह यादव 28 वर्ष थाना लैलूंगा,3 राजू यादव 35 वर्ष थाना बागबहार ,4 भोलेशंकर यादव 21 वर्ष खुंटापानी थाना बागबहार ,5 शंकर यादव 35 वर्ष थाना बागबहार ,6 खगेस्वरी यादव 35 वर्ष थाना बागबहार ,7 ईश्वरी यादव 45 वर्ष थाना बागबहार वही एक फरार आरोपी दसरथ यादव की तलास जारी है साथ ही एक तांत्रिक छत्रमोहन यादव झिमकी कोतवाली जशपुर सभी आरोपियों पोलिस ने हिरासत में लेते हुए 1बोलेरो वाहन,5 नग मोबाइल ,2 गमछा ,1 रस्सी ,2 प्लास्टिक का सिंकआ जप्त कर रिमांड पर जेल भेजा है