प्लेश – लखीमपुर खीरी
स्लग -या हुसैन अलविदा अलविदा की अदाओं के साथ सुपुर्द ए खाक हुए ताजिए
एंकर-खीरी टाउन – इस्लाम और इंसानियत को बचाने की खातिर शहीद हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मंगलवार को मोहर्रम पर कस्बा खीरी में ताजियों का जुलूस शहर में गश्त करते हुए लखीमपुर खीरी रोड से होता हुआ कर्बला पहुंचा। कर्बला में फातिहा ख्वानी के बीच ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान देश, प्रदेश और शहर में अमन के लिए दुआ की गई। इससे पहले सोमवार को मोहर्रम की रात में शहर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने ताजियों की जियारत की और मन्नातें मांगी।
संवाददाता -आरिफ अली