झाड़ग्राम
भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन झाड़ग्राम व आसपास के क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,

इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर चावल और कुमकुम का टीका लगाकर हाथ में राखी बांधकर खुशहाली की कामना की, बहनों के अतिरिक्त ब्राह्मण अपने यजमानो को राखी बांधते नजर आए, पिछले 2 दिनों से भारी बारिश के बावजूद भाई बहनों के प्यार में कमी नहीं आई, भीगते हुए भी एक दूसरे के घर जाकर उन्होंने राखी बंधवाई, भाइयों को कलाई सजाकर जहां बड़ी बहनों ने स्नेह किया वही बड़े भाइयों ने अपनी छोटी बहन को आशीर्वाद स्वरुप साथ देने का वचन दिया, इस मौके पर भाई बहनों के मध्य उपहार का आदान-प्रदान भी हुआ, इस राष्ट्रव्यापी परिवारिक पर्व रक्षाबंधन को लेकर लोग असमंजस की स्थिति में थे भद्रा काल को लेकर. इसलिए कहीं पर बृहस्पतिवार तो कहीं पर शुक्रवार को रक्षाबंधन मनाया गया!
R9भारत
बिभूति भूषण भद्र