उरवां स्थित झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का हुआ बड़ा खुलासा ।

उरवां स्थित झील रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का हुआ बड़ा खुलासा ।

R9भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l


चंदवारा: चंदवारा प्रखण्ड के अंर्तगत झील रेस्टोरेंट में पुलिस ने झील रेस्टोरेंट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया l पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर देर रात पुलिस ने झील रेस्टोरेंट में छापेमारी कर चार लड़की और छह लड़के को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया l पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया l झील रेस्टोरेंट झारखंड पर्यटन विकास कारपोरेशन का है. पहले इस रेस्टोरेंट को कॉर्पोरेशन खुद चलाती थी लेकिन अभी आउट सोर्सिंग कंपनी को इसे टेंडर करके दिया गया है l मिली जानकारी के अनुसार यहां स्थानीय दलाल के द्वारा बंगाल से कॉल गर्ल्स को मोटी रकम के साथ बुलाया जाता था l और बिहार-झारखंड और अलग-अलग इलाके से युवक झील रेस्टोरेंट पहुंचते थे l और झील रेस्टोरेंट के अलग-अलग कमरों में युवकों को शराब के साथ लड़कियां परोसी जाती थी. फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लड़के और लड़कियों से यह जानने में जुटी है कि इस देह व्यपार के खेल में कौन-कौन लोग शामिल है l पर झील रेस्टोरेंट के संचालक तपेश्वर साव और प्रफुल्ल सिंह की भूमिका भी संदेह के घेरे में हैं. छापेमारी के बाद झील रेस्टोरेंट का मैनेजर मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में है. बताया जाता है कि इसमें कुछ सफेदपोश चेहरे के भी नाम सामने आ सकते हैं. मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है और जो भी लोग इस सेक्स रैकेट में शामिल होंगे उसे बख्शा नही जाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!