गौड़ सनाढ्य फाउंडेशन के द्वारा कंचनपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र शर्मा के स्थानांतरण पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर विप्रबंधुओ ने पगड़ी बाधकर माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंचनपुर थाना प्रभारी देवेंन्द्र शर्मा ने कहा कि कंचनपुर थाने पर जब मैंने कार्यभार ग्रहण किया तब कई चुनौतियां थी लेकिन समाज के बन्धुओ और गणमान्यो के सहयोग से सभी समस्याओं पर पार पा पाए।हमारा ध्येय रहा है कि अपराधी को सजा मिले।ऐसे दीन -दुखी जिनका कोई सहारा नही ,उनको न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता रही है। सब आपके सहयोग से हुआ है। मैं जहाँ भी रहूंगा धर्म नीति का अनुसरण करूंगा।आपके आशीर्वाद की मुझे जरूरत है जो मुझे 2015 से लगातार मिल रहा है। देवेंन्द्र शर्मा का कंचनपुर थाने से सदर थाने धौलपुर के लिये स्थानांतरण हो गया है ।इस अवसर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव प्रमोद शर्मा ,समिति के वरिष्ठ नेता हरिश्चन्द्र कनौआ, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा,समिति सदस्य राजकुमार बैसादर ,सुरेश शर्मा कुतकपुर, अनिल अरेला ,रामवकील प्रताप ,अवधेश शर्मा ,दिनेश शर्मा,शशि पाराशर सहित बड़ी संख्या में विप्र बन्धु उपस्थित थे। सभी ने देवेंद्र शर्मा के कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंशा की और कहा कि हम आपके साथ है।परमात्मा की कृपा रही तो आपको फिर कंचनपुर लायेगे।समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ अगर किसी तरह का कोई अन्याय होगा समाज वर्दाश्त नही करेगा।
फोटो कैप्शन: कंचनपुर थाना प्रभारी देवेंन्द्र शर्मा के स्थानांतरण पर ब्राह्मण बन्धुओ द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर
बाड़ी धौलपुर