विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया l

 

 

चंदवारा :- विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शानिवार को विहिप की स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में अमृत सिंह एवं प्रमुख अरविंद सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद पूरे विश्व के हिंदुओं का नेतृत्व करने वाला विश्वव्यापी संगठन हैं। इसकी स्थापना धर्मांनंतरण, लव जेहाद, गोवंश हत्या को रोकने, मठ मंदिर और धर्माचार्यों के सम्मान की रक्षा के लिए हुई हैं। उन्होंने कहा कि लाखों हिंदुओं के बलिदान के उपरांत अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ है। संचालन करता प्रखंड संयोजक अरुण यादव के द्वारा किया गया l जिला प्रमुख पप्पू बरनवाल अतिथियों का स्वागत जिला संयोजक राजू यादव ने किया। कार्यक्रम आरएसएस के मनोज राणा , चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुशवाहा, प्रकाश ठाकुर ,काली यादव ,सुषमा स्वराज ,संजू देवी ,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!